Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
No video available

चौसठ योगिनी मंदिर, मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित देवी का एक मंदिर है। यह अकेला ऐसा मन्दिर है जिसका प्लान, आयताकार है।

3.3k views | Vidisha Nagar, Vidisha | Feb 28, 2023

MORE NEWS

पथरिया गांव में जलभराव के बीच फंसे 4 व्यक्तियों और 7 गौवंश का एसडीईआरएफ टीम ने किया सफल रेस्क्यू 
..
विदिशा जिले में बारिश के चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में ग्राम पथरिया में जलभराव के कारण चार व्यक्ति और सात गौवंश फंस गए। सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ (एसडीईआरएफ) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    
तहसीलदार द्वारा ग्राम पथरिया में जलभराव के कारण लोगों एवं गौवंश के फंसे होने की सूचना जिला होमगार्ड कार्यालय को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही जिला सेनानी/डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर श्रीमती रश्मि दुबे एवं 8 एसडीईआरएफ जवानों की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
     
मौके पर पहुंचने के बाद एसडीईआरएफ टीम ने परिस्थितियों का जायजा लेते हुए सुरक्षित रेस्क्यू की कार्ययोजना बनाई। जलभराव के बीच फंसे लोगों और गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टीम द्वारा निर्धारित रेस्क्यू तकनीकों और आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया। टीम के जवानों ने तत्परता से रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए एक महिला सहित तीन पुरुषों समेत कुल चार व्यक्तियों तथा सात गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
     
रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्तियों एवं गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी व्यक्तियों को आंगनबाड़ी केंद्र में सुरक्षित ठहराया गया, जहां उन्हें जलभराव वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया।
     
एसडीईआरएफ टीम की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते जलभराव में फंसे चार व्यक्तियों एवं सात गौवंश को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन एवं रेस्क्यू दल की इस तत्परता से संभावित दुर्घटना को टालते हुए सभी को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। #vidisha

पथरिया गांव में जलभराव के बीच फंसे 4 व्यक्तियों और 7 गौवंश का एसडीईआरएफ टीम ने किया सफल रेस्क्यू .. विदिशा जिले में बारिश के चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में ग्राम पथरिया में जलभराव के कारण चार व्यक्ति और सात गौवंश फंस गए। सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ (एसडीईआरएफ) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तहसीलदार द्वारा ग्राम पथरिया में जलभराव के कारण लोगों एवं गौवंश के फंसे होने की सूचना जिला होमगार्ड कार्यालय को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही जिला सेनानी/डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर श्रीमती रश्मि दुबे एवं 8 एसडीईआरएफ जवानों की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद एसडीईआरएफ टीम ने परिस्थितियों का जायजा लेते हुए सुरक्षित रेस्क्यू की कार्ययोजना बनाई। जलभराव के बीच फंसे लोगों और गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टीम द्वारा निर्धारित रेस्क्यू तकनीकों और आवश्यक सावधानियों का पालन किया गया। टीम के जवानों ने तत्परता से रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए एक महिला सहित तीन पुरुषों समेत कुल चार व्यक्तियों तथा सात गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्तियों एवं गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी व्यक्तियों को आंगनबाड़ी केंद्र में सुरक्षित ठहराया गया, जहां उन्हें जलभराव वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया। एसडीईआरएफ टीम की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते जलभराव में फंसे चार व्यक्तियों एवं सात गौवंश को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन एवं रेस्क्यू दल की इस तत्परता से संभावित दुर्घटना को टालते हुए सभी को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

मुसीबत में देवदूत बनी एसडीईआरएफ-होमगार्ड टीम, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम 
..
वामनखेड़ा में 15 लोगों का रेस्क्यू 2 महिलाओं, 7 पुरुषों और 6 बच्चों को सुरक्षित निकाला
..
आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम ने सोमवार को ग्राम वामनखेड़ा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें 2 महिलाएं, 7 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
   
जिला सेनानी/डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में तथा प्लाटून कमाण्डर एवं एसडीईआरएफ-होमगार्ड टीम प्रभारी सुश्री रश्मि दुबे के निर्देशन में रेस्क्यू टीम ने यह कार्रवाई की। टीम चौकी खामखेड़ा अंतर्गत ग्राम वामनखेड़ा पहुंची, जहां प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का आकलन करने के बाद सुरक्षित तरीके से लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।
   
रेस्क्यू के दौरान टीम के सदस्यों ने पूरी सावधानी और तत्परता के साथ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। अभियान में किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए सबसे पहले महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम की मुस्तैदी के चलते कुल 15 लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका।
 
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई रेस्क्यू टीम - 
    आपदा अथवा संकट की परिस्थितियों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। वामनखेड़ा में भी सूचना प्राप्त होते ही एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। टीम की त्वरित प्रतिक्रिया से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली।

आपदा के समय सुरक्षा के लिए लगातार तत्पर -
    जिला प्रशासन एवं होमगार्ड विभाग द्वारा जिले में आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रशिक्षित जवानों को आपात परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू एवं राहत कार्य के लिए तैयार रखा गया है। ग्राम वामनखेड़ा में किया गया सफल रेस्क्यू अभियान टीम की तत्परता, प्रशिक्षण और आपदा के समय नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। #vidisha

मुसीबत में देवदूत बनी एसडीईआरएफ-होमगार्ड टीम, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम .. वामनखेड़ा में 15 लोगों का रेस्क्यू 2 महिलाओं, 7 पुरुषों और 6 बच्चों को सुरक्षित निकाला .. आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम ने सोमवार को ग्राम वामनखेड़ा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें 2 महिलाएं, 7 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर परिस्थितियों का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिला सेनानी/डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में तथा प्लाटून कमाण्डर एवं एसडीईआरएफ-होमगार्ड टीम प्रभारी सुश्री रश्मि दुबे के निर्देशन में रेस्क्यू टीम ने यह कार्रवाई की। टीम चौकी खामखेड़ा अंतर्गत ग्राम वामनखेड़ा पहुंची, जहां प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का आकलन करने के बाद सुरक्षित तरीके से लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम के सदस्यों ने पूरी सावधानी और तत्परता के साथ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। अभियान में किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए सबसे पहले महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम की मुस्तैदी के चलते कुल 15 लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई रेस्क्यू टीम - आपदा अथवा संकट की परिस्थितियों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। वामनखेड़ा में भी सूचना प्राप्त होते ही एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। टीम की त्वरित प्रतिक्रिया से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली। आपदा के समय सुरक्षा के लिए लगातार तत्पर - जिला प्रशासन एवं होमगार्ड विभाग द्वारा जिले में आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रशिक्षित जवानों को आपात परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू एवं राहत कार्य के लिए तैयार रखा गया है। ग्राम वामनखेड़ा में किया गया सफल रेस्क्यू अभियान टीम की तत्परता, प्रशिक्षण और आपदा के समय नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान संबंधित ग्रामों में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें, स्कूल व आंगनबाड़ियों में दर्ज बच्चों की उपस्थित की जांच करें तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। #JansamparkMP #Collector #CMJansVishwasAbhiyan

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान संबंधित ग्रामों में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें, स्कूल व आंगनबाड़ियों में दर्ज बच्चों की उपस्थित की जांच करें तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। #JansamparkMP #Collector #CMJansVishwasAbhiyan

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

मूंग खरीदी केंद्र पर अनियमितता, केंद्र प्रभारी निलंबित; गंजबासौदा समिति को उपार्जन कार्य से किया पृथक
..
एसडीएम, तहसीलदार, डीडीए कृषि, एसएडीओ और मण्डी सचिव की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आकस्मिक जांच की
..
पंजीकृत कृषकों का उपार्जन कार्य किरवाया समिति एवं नये सर्वेयर द्वारा निरंतर जारी रहेगा
..
कलेक्टर के निदेशों के अनुपालन में बासौदा एसडीएम, तहसीलदार, डीडीए कृषि विभाग विदिशा, बासौदा एसएडीओ और मण्डी सचिव बासौदा की संयुक्त टीम ने आज बासौदा के बंजारी माता वेयर हाउस मूंग खरीदी केन्द्र की मौके पर पहुंचकर जाँच की। जांच में पाया गया कि बंजारी माता वेयर हाउस पर दिनांक 06 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक, कृषक संख्या 104 एवं कुल मूंग उपार्जन 930 क्विंटल खरीदा गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में 105 बोरी नॉन एफएक्यू मूंग तुलाई उपरांत बारकोड, टैग, सिलाई सहित रखी पाई गई। इस नॉन एफएक्यू मूंग तुलाई में सर्वेयर प्रदुम्न यादव द्वारा सैंपल ऑनलाइन रिजेक्ट नहीं किया गया और न ही रिजेक्ट मूंग का सैंपल पृथक रखकर मौके पर कोई पंजी संधारित की गई। 

केंद्र प्रभारी आशीष शर्मा ने उक्त अमानक मूंग की बगैर एफएक्यू प्रमाण पत्र के तुलाई कर वेयर हाउस के अंदर रख दी। केन्द्र प्रभारी व सर्वेयर के द्वारा उक्त कृत्य किए जाने से विपणन संघ व राज्य शासन को 4,56,750 रूपये की क्षति होना संभावित है। वेयर हाउस के बाहर बद्री सिंह, हरि सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सविता प्रदीप सिंह, स्नेहा प्रदीप सिंह ग्राम पुरवाई के कृषकों ने क्रमशः 28.5 क्विंटल, 16.5 क्विंटल, 18 क्विंटल, 09 क्विंटल तुलाई उपरांत बारकोड सहित सिलाई सहित तिरपाल से ढकी पाई गई। जो निरीक्षण पर एफएक्यू पाया गया है। परंतु केंद्र प्रभारी द्वारा बाहर तुलाई कर बाहर ही बोरियों को रखा गया है। जो कि मूंग उपार्जन नीति का उल्लंघन है।
   
उक्त संबंध में नोडल अधिकारी बासौदा द्वारा सर्वेयर के विरूद्ध थाने में आवेदन दिया गया है तथा 6 और 7 अगस्त को खरीदी गई मूंग की गुणवत्ता परीक्षण के लिए मंडी निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। मंडी निरीक्षक द्वारा आकस्मिक जांच किये जाने पर वेअरहाऊस में क्रय किया गया मूंग गुणवत्ताहीन पाया गया। विपणन समिति प्रबंधक द्वारा खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री आशीष शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। समिति द्वारा मूंग उपार्जन कार्य में शासन नियमों का पालन न किये जाने पर विपणन समिति गंजबासौदा को मूंग उपार्जन कार्य से प्रथक कर दिया गया है एवं किरवाया सहकारी समिति को सोमवार 10 अगस्त 2026 से मूंग उपार्जन का कार्य सौंपा गया है। पंजीकृत कृषकों का उपार्जन जिनका स्लॉट बुक है, उनका उपार्जन कार्य किरवाया समिति एवं नये सर्वेयर द्वारा निरंतर किया जाएगा। #vidisha

मूंग खरीदी केंद्र पर अनियमितता, केंद्र प्रभारी निलंबित; गंजबासौदा समिति को उपार्जन कार्य से किया पृथक .. एसडीएम, तहसीलदार, डीडीए कृषि, एसएडीओ और मण्डी सचिव की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर आकस्मिक जांच की .. पंजीकृत कृषकों का उपार्जन कार्य किरवाया समिति एवं नये सर्वेयर द्वारा निरंतर जारी रहेगा .. कलेक्टर के निदेशों के अनुपालन में बासौदा एसडीएम, तहसीलदार, डीडीए कृषि विभाग विदिशा, बासौदा एसएडीओ और मण्डी सचिव बासौदा की संयुक्त टीम ने आज बासौदा के बंजारी माता वेयर हाउस मूंग खरीदी केन्द्र की मौके पर पहुंचकर जाँच की। जांच में पाया गया कि बंजारी माता वेयर हाउस पर दिनांक 06 अगस्त से 07 अगस्त 2026 तक, कृषक संख्या 104 एवं कुल मूंग उपार्जन 930 क्विंटल खरीदा गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में 105 बोरी नॉन एफएक्यू मूंग तुलाई उपरांत बारकोड, टैग, सिलाई सहित रखी पाई गई। इस नॉन एफएक्यू मूंग तुलाई में सर्वेयर प्रदुम्न यादव द्वारा सैंपल ऑनलाइन रिजेक्ट नहीं किया गया और न ही रिजेक्ट मूंग का सैंपल पृथक रखकर मौके पर कोई पंजी संधारित की गई। केंद्र प्रभारी आशीष शर्मा ने उक्त अमानक मूंग की बगैर एफएक्यू प्रमाण पत्र के तुलाई कर वेयर हाउस के अंदर रख दी। केन्द्र प्रभारी व सर्वेयर के द्वारा उक्त कृत्य किए जाने से विपणन संघ व राज्य शासन को 4,56,750 रूपये की क्षति होना संभावित है। वेयर हाउस के बाहर बद्री सिंह, हरि सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सविता प्रदीप सिंह, स्नेहा प्रदीप सिंह ग्राम पुरवाई के कृषकों ने क्रमशः 28.5 क्विंटल, 16.5 क्विंटल, 18 क्विंटल, 09 क्विंटल तुलाई उपरांत बारकोड सहित सिलाई सहित तिरपाल से ढकी पाई गई। जो निरीक्षण पर एफएक्यू पाया गया है। परंतु केंद्र प्रभारी द्वारा बाहर तुलाई कर बाहर ही बोरियों को रखा गया है। जो कि मूंग उपार्जन नीति का उल्लंघन है। उक्त संबंध में नोडल अधिकारी बासौदा द्वारा सर्वेयर के विरूद्ध थाने में आवेदन दिया गया है तथा 6 और 7 अगस्त को खरीदी गई मूंग की गुणवत्ता परीक्षण के लिए मंडी निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। मंडी निरीक्षक द्वारा आकस्मिक जांच किये जाने पर वेअरहाऊस में क्रय किया गया मूंग गुणवत्ताहीन पाया गया। विपणन समिति प्रबंधक द्वारा खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री आशीष शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। समिति द्वारा मूंग उपार्जन कार्य में शासन नियमों का पालन न किये जाने पर विपणन समिति गंजबासौदा को मूंग उपार्जन कार्य से प्रथक कर दिया गया है एवं किरवाया सहकारी समिति को सोमवार 10 अगस्त 2026 से मूंग उपार्जन का कार्य सौंपा गया है। पंजीकृत कृषकों का उपार्जन जिनका स्लॉट बुक है, उनका उपार्जन कार्य किरवाया समिति एवं नये सर्वेयर द्वारा निरंतर किया जाएगा। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

छात्रावास की छात्राओं से जमीन पर बैठकर संवाद, आयोग सदस्य अहिरवार ने जाना पढ़ाई और सुविधाओं का हाल 
..
सरकार हर वर्ग के युवाओं को शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध करा रही है,  इनका अधिकतम लाभ लें — श्री बारेलाल अहिरवार 
..
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने रविवार को विदिशा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और छात्रावास में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, भोजन, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

आयोग सदस्य श्री अहिरवार ने छात्राओं के बीच जमीन पर बैठकर सहज एवं आत्मीय वातावरण में संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और अपने जीवन में किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। छात्राओं ने भी बेझिझक अपनी आकांक्षाएं और आवश्यकताएं उनके समक्ष रखीं। श्री अहिरवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यही समय उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का है। इसलिए वे पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई की स्थिति, परीक्षा परिणाम, भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुविधाओं का अधिक से अधिक सदुपयोग करते हुए छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें।
श्री अहिरवार ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का युवा शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बने। आर्थिक या अन्य किसी कारण से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आह्वान किया।
 
छात्राओं ने रखी कोचिंग की मांग -
    संवाद के दौरान छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं बेहतर शैक्षणिक तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था कराने का आग्रह आयोग सदस्य के समक्ष रखा। इस पर मौके पर मौजूद जिला संयोजक ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर कोचिंग प्रारंभ कराने की व्यवस्था की जाएगी। आयोग सदस्य ने भी छात्राओं को आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।
 
स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान -
    आयोग सदस्य श्री अहिरवार ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार और व्यापार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से संत रविदास स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन युवाओं की रुचि व्यापार या स्वयं का रोजगार स्थापित करने में है, वे योजनाओं की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओर से योजनाओं और सुविधाओं के माध्यम से अवसर उपलब्ध करा रही है, अब युवाओं को इन अवसरों का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
 
सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक -
    श्री अहिरवार ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति भी सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्तियों के फोन अथवा संदेशों पर बिना जानकारी के भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रहकर ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में जागरूकता गतिविधियों के साथ अभिभावकों से भी संवाद किया जाना आवश्यक है।
 
छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली -
     आयोग सदस्य ने छात्रावास में उपलब्ध आवासीय एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में छात्राओं से सीधे जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि छात्राएं अवकाश के दौरान अपने घर जाती हैं तो परिवार के साथ किस प्रकार संवाद करती हैं और गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कैसी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ परिवार और समाज से जुड़े रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छात्रावास में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्रदान करना है। छात्राएं इन सुविधाओं का भरपूर लाभ लेते हुए अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। आयोग सदस्य ने कहा कि बेटियों की शिक्षा पूरे परिवार और समाज की प्रगति का आधार है। छात्राएं अच्छी पढ़ाई कर उच्च पदों पर पहुंचें, स्वरोजगार स्थापित करें और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूक करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि “न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे” जैसे संकल्पों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में योगदान दिया जा सकता है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन योजनाओं और सामाजिक सुधारों को सफल बनाने में समाज की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। आयोग सदस्य ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित करें, नियमित अध्ययन करें, अनुशासन बनाए रखें और उपलब्ध शासकीय सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्रावास की ये बेटियां शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन करेंगी। 

पौधरोपण -
     आयोग सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार एवं छात्रावासी कन्याओं ने संयुक्त रूप से छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सदस्य श्री अहिरवार ने इस अवसर पर कटहल का पौधा रोपित किया और छात्राओं से बारिश के बाद रोपित किए गए पौधो को पानी देने का आव्हान किया। #vidisha #JansamparkMP

छात्रावास की छात्राओं से जमीन पर बैठकर संवाद, आयोग सदस्य अहिरवार ने जाना पढ़ाई और सुविधाओं का हाल .. सरकार हर वर्ग के युवाओं को शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध करा रही है, इनका अधिकतम लाभ लें — श्री बारेलाल अहिरवार .. मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने रविवार को विदिशा जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और छात्रावास में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, भोजन, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आयोग सदस्य श्री अहिरवार ने छात्राओं के बीच जमीन पर बैठकर सहज एवं आत्मीय वातावरण में संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और अपने जीवन में किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। छात्राओं ने भी बेझिझक अपनी आकांक्षाएं और आवश्यकताएं उनके समक्ष रखीं। श्री अहिरवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यही समय उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का है। इसलिए वे पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई की स्थिति, परीक्षा परिणाम, भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुविधाओं का अधिक से अधिक सदुपयोग करते हुए छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें। श्री अहिरवार ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का युवा शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बने। आर्थिक या अन्य किसी कारण से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आह्वान किया। छात्राओं ने रखी कोचिंग की मांग - संवाद के दौरान छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं बेहतर शैक्षणिक तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था कराने का आग्रह आयोग सदस्य के समक्ष रखा। इस पर मौके पर मौजूद जिला संयोजक ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर कोचिंग प्रारंभ कराने की व्यवस्था की जाएगी। आयोग सदस्य ने भी छात्राओं को आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा। स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान - आयोग सदस्य श्री अहिरवार ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार और व्यापार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से संत रविदास स्वरोजगार योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन युवाओं की रुचि व्यापार या स्वयं का रोजगार स्थापित करने में है, वे योजनाओं की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओर से योजनाओं और सुविधाओं के माध्यम से अवसर उपलब्ध करा रही है, अब युवाओं को इन अवसरों का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक - श्री अहिरवार ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति भी सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्तियों के फोन अथवा संदेशों पर बिना जानकारी के भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रहकर ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में जागरूकता गतिविधियों के साथ अभिभावकों से भी संवाद किया जाना आवश्यक है। छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली - आयोग सदस्य ने छात्रावास में उपलब्ध आवासीय एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में छात्राओं से सीधे जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि छात्राएं अवकाश के दौरान अपने घर जाती हैं तो परिवार के साथ किस प्रकार संवाद करती हैं और गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति कैसी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ परिवार और समाज से जुड़े रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्रदान करना है। छात्राएं इन सुविधाओं का भरपूर लाभ लेते हुए अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। आयोग सदस्य ने कहा कि बेटियों की शिक्षा पूरे परिवार और समाज की प्रगति का आधार है। छात्राएं अच्छी पढ़ाई कर उच्च पदों पर पहुंचें, स्वरोजगार स्थापित करें और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूक करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि “न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे” जैसे संकल्पों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में योगदान दिया जा सकता है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन योजनाओं और सामाजिक सुधारों को सफल बनाने में समाज की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। आयोग सदस्य ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित करें, नियमित अध्ययन करें, अनुशासन बनाए रखें और उपलब्ध शासकीय सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्रावास की ये बेटियां शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन करेंगी। पौधरोपण - आयोग सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार एवं छात्रावासी कन्याओं ने संयुक्त रूप से छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सदस्य श्री अहिरवार ने इस अवसर पर कटहल का पौधा रोपित किया और छात्राओं से बारिश के बाद रोपित किए गए पौधो को पानी देने का आव्हान किया। #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026