अपर कलेक्टर मीना मेसराम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
---------------------------------------
बीएलओ को अधिक से अधिक मतदाता गणना फॉर्म भरवाने के निर्देश
---------------------------------------
विदिशा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सुव्यवस्थित एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मेसराम द्वारा आज विदिशा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती मेसराम ने मतदान केंद्र क्रमांक 160, 163, 164, 167, 168, 169 एवं 171 का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त मतदान केंद्र क्रमांक 195, 198 एवं 199 का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदाता सूची संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अधिक से अधिक मतदाता गणना फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म भरवाने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी संकलित करने का कार्य गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। निरीक्षण के दौरान विदिशा शहरी तहसीलदार श्रीमती प्रीति पंथी भी उपस्थित रहीं। Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026