रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मद के दौरान त्रिशूल चौक के पास दिए गए कथित विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में ईदगाह और मदरसों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथित बयान के संदर्भ में सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कट्टरपंथी सोच नहीं चलेगी और यह प्रदेश किसी मौलाना के कहने से नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन का सम्मान, देवभूमि की शांति और सामाजिक सौहार्द से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।वायरल वीडियो और पूरे मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
#Rudrapur #UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #CMDhami #RudrapurNews #ViralVideo #UttarakhandPolitics #JuloosEMohammad #LawAndOrder #SocialHarmony #DevbhoomiUttarakhand #PoliticalNews #HaldwaniExpressNews