रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मद के दौरान त्रिशूल चौक के पास दिए गए कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में ईदगाह और मदरसों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में मदरसों को बंद किए जाने के मुद्दे पर सरकार को कथित तौर पर चेतावनी दिए जाने की बात सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब जुलूस कमेटी के प्रबंधक शाहिद रज़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने वायरल वीडियो और उससे जुड़े विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी पूरे प्रकरण पर नजर रखी जा रही है।
#Rudrapur #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #JuloosEMohammad #ShahidRaza #ViralVideo #RudrapurNews #UttarakhandNews #SocialHarmony #LocalNews #BreakingNews #HaldwaniExpressNews