रायडीह: मुख्य सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, 2 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल
Raidih, Gumla | Aug 19, 2026 जोरदार बारिश के कारण मंगलवार को रायडीह अंचल मुख्यालय को परसा एवं सिकोई पंचायत से जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क पर हरगड़ा गांव के समीप फुटकल और आम के दो विशाल पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और चार पहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होने से ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।