मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित महोली मोहल्ले में शराब के नशे में हुए कथित विवाद के बाद रोहतास नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मोहल्ले के ही विकास उर्फ विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घायल रोहतास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट से जुड़े तीन आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
.
.
.
.
#MathuraNews #MathuraMurder #FiringCase #MathuraPolice #HighwayPoliceStation #UPCrimeNews #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 29, 2026