*पंचकूला पुलिस ने शुरु की घुड़सवार पेट्रोलिंग*
*ट्रायल के तौर पर किया शुरु, मॉडल प्रभावी होने पर अन्य स्थानों पर भी किया जा सकता है लागू: डीसीपी सृष्टि गुप्ता*
पंचकूला/ 18 जून:- पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, चुस्त और आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस ने एक नया और अनूठा प्रयोग शुरू किया है। पारंपरिक वाहन आधारित गश्त और पैदल पेट्रोलिंग के साथ अब पंचकूला पुलिस ने घुड़सवार पुलिस गश्त की शुरुआत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य न केवल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है बल्कि उन क्षेत्रों तक पुलिस की पहुंच बढ़ाना भी है जहां सामान्य वाहन आसानी से नहीं पहुंच सकते।
एसीपी विक्रम नेहरा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्या कहा, देखें चैनल पर प्रसारित ख़बर। Part 7