Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

ईआरओ कालका ने मतदाताओं के भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रीकरण कार्य का किया निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश कालका विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से एसआईआर के लिए सहयोग करने की ईआरओ ने करी अपील पंचकूला, 27 जून एसडीएम व ईआरओ कालका श्री संयम गर्ग ने आज ब्लॉक मोरनी के मतदाताओं के भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रीकरण कार्य का निरीक्षण किया व कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने रायपुररानी, त्रिलोकपुर,भूड,डोडा,टपरिया,मौली में जाकर मतदाता को गणना परिपत्र एकत्रीकरण के कार्य कर रहे बीएलओ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री गर्ग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में लोगों से बातचीत भी की और उन्हें विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में लगे सुपरवाईजर्स को अपनी टीम के साथ मतगणना प्रपत्र एकत्रीकरण के कार्य में ओर तेजी लाने के निर्देश दिए। ईआरओ श्री गर्ग ने कालका विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ व सुपरवाईजर्स को सहयोग करें व अपना फॉर्म फ़ोटोसाहित भरकर रखेताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होने बताया कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 तय की गई है। बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित करेंगे। मतदान कंेद्रो का युक्तिकरण 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि बीएलओ व सुपरवाईजर्स को एसआईआर का कार्य पूरा करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया हैै। उन्होंने बताया कि एसआईआर की पात्रता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया गणना अवधि का कार्य 15 जून 2026 से शुरू हो गया है। बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने का कार्य पूरा हो चुका है। मतदाता गणना प्रपत्र बीएलओ भरा हुआ फार्म एकत्रित करने का कार्य कर रहे है । रेशनलाइजेशन का कार्य 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा। दावे और आपतियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रस्तुत की जा सकती है। दावें और आपत्तियों का निपटारा 21 जुलाई 2026 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को 2026 को होगा। ईआरओ श्री गर्ग ने बताया कि किसी भी मतदाता से इस संबंध में विभाग द्वारा कोई भी ओटीपी या लिंक शेयर करने के लिए अनुरोध नही किया जाता है। विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ स्वयं ही मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करके जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होने बताया कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एसआईआर का मकसद श्रुटिरहित मतदाता सूचि तैयार करना है।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

MORE NEWS

सेक्टर-11 मार्केट में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: सड़कों पर खड़े वाहन देख खुद संभाली कमान

3 घंटे चले मेगा ऑपरेशन में हाथों-हाथ कार्रवाई, नो पार्किंग के 98 चालान काटे, जिसमें 6 वाहन किए जब्त, वसूला 2.99 लाख का भारी जुर्माना

पंचकूला/ 27 जून :-पंचकूला में सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले लापरवाही चालकों के खिलाफ जिला पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीते दिन डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने खुद मोर्चे पर उतरकर कमान संभाली। वे अचानक पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित मुख्य मार्केट में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने तुरंत मामले का खुद संज्ञान लिया और ट्रैफिक पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद बाजार में हाथों-हाथ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई। मात्र तीन घंटे तक चली इस व्यापक मुहिम के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के न केवल भारी-भरकम चालान काटे गए, बल्कि कई गाड़ियों को मौके पर ही इंपाउंड भी किया गया।

इस औचक निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 98 वाहनों पर शिकंजा कसा, जिसमें कुल 2,99,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गलत पार्किंग के लिए  88 ऑनलाइन चालान किए गए, जिनके जरिए 1,61,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, मौके पर ही 04 मैनुअल चालान भी काटे गए, जिससे 3,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं गंभीर रूप से यातायात बाधित कर रहे 06 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया, जिन पर कुल 1,35,000 रुपये का भारी जुर्माना ठोंका गया।

कार्रवाई के बाद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि सड़कों और बाजारों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से न सिर्फ सुचारू यातायात प्रभावित होता है, बल्कि जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। यह लापरवाही किसी बड़े सड़क हादसे का कारण भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पहले भी एडवाइजरी और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को सचेत कर चुका है और बाजारों में 'नो पार्किंग' के बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं, इसके बावजूद कई चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। डीसीपी ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों और बाजारों में भी ऐसे ही औचक निरीक्षण कर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सेक्टर-11 मार्केट में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: सड़कों पर खड़े वाहन देख खुद संभाली कमान 3 घंटे चले मेगा ऑपरेशन में हाथों-हाथ कार्रवाई, नो पार्किंग के 98 चालान काटे, जिसमें 6 वाहन किए जब्त, वसूला 2.99 लाख का भारी जुर्माना पंचकूला/ 27 जून :-पंचकूला में सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले लापरवाही चालकों के खिलाफ जिला पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीते दिन डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने खुद मोर्चे पर उतरकर कमान संभाली। वे अचानक पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित मुख्य मार्केट में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने तुरंत मामले का खुद संज्ञान लिया और ट्रैफिक पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद बाजार में हाथों-हाथ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई। मात्र तीन घंटे तक चली इस व्यापक मुहिम के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के न केवल भारी-भरकम चालान काटे गए, बल्कि कई गाड़ियों को मौके पर ही इंपाउंड भी किया गया। इस औचक निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 98 वाहनों पर शिकंजा कसा, जिसमें कुल 2,99,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गलत पार्किंग के लिए 88 ऑनलाइन चालान किए गए, जिनके जरिए 1,61,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, मौके पर ही 04 मैनुअल चालान भी काटे गए, जिससे 3,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं गंभीर रूप से यातायात बाधित कर रहे 06 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया, जिन पर कुल 1,35,000 रुपये का भारी जुर्माना ठोंका गया। कार्रवाई के बाद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि सड़कों और बाजारों में गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से न सिर्फ सुचारू यातायात प्रभावित होता है, बल्कि जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। यह लापरवाही किसी बड़े सड़क हादसे का कारण भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पहले भी एडवाइजरी और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को सचेत कर चुका है और बाजारों में 'नो पार्किंग' के बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं, इसके बावजूद कई चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। डीसीपी ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख स्थानों और बाजारों में भी ऐसे ही औचक निरीक्षण कर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 80 लाख की साइबर ठगी, पंचकूला पुलिस ने  तीसरे आरोपी को तेलंगाना से किया गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ देश भर में साइबर ठगी से संबंधित 18 शिकायतें, बैंक खाते में 5 करोड़ 47 लख रुपए का संदिग्ध साइबर फ्रॉड का लेनदेन मिला

फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 80 लाख की साइबर ठगी, पंचकूला पुलिस ने तीसरे आरोपी को तेलंगाना से किया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ देश भर में साइबर ठगी से संबंधित 18 शिकायतें, बैंक खाते में 5 करोड़ 47 लख रुपए का संदिग्ध साइबर फ्रॉड का लेनदेन मिला

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026

हेडलाइन: 

 *बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी लल्लन सिंह सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया*

चण्डीगढ़, 7DAYZNEWS
            उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस कार्रवाई के दौरान बिहार के कुख्यात इनामी अपराधी लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और उस पर ₹1.25 लाख का इनाम घोषित था। रिपोर्टों के मुताबिक, उस पर हत्या सहित कई संगीन मामलों के आरोप थे। मामले की कानूनी प्रक्रिया और आगे की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

हेडलाइन: *बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी लल्लन सिंह सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया* चण्डीगढ़, 7DAYZNEWS उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस कार्रवाई के दौरान बिहार के कुख्यात इनामी अपराधी लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और उस पर ₹1.25 लाख का इनाम घोषित था। रिपोर्टों के मुताबिक, उस पर हत्या सहित कई संगीन मामलों के आरोप थे। मामले की कानूनी प्रक्रिया और आगे की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

Panchkula, Panchkula | Jun 27, 2026