लालगंज: धोबहा देवघटा गांव में सर्प दंश से 30 वर्षीया विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
लालगंज क्षेत्र के धोबहा देवघटा गांव में मंगलवार बुधवार की भोर करीब 4:00 बजे 30 वर्षीया विवाहिता आरती की लिए सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धोबहा देवघटा गांव निवासी प्रमोद कुमार की 30 वर्षीया पत्नी आरती देवी अपने कच्चे मकान में चारपाई पर बच्चों के साथ सोई थी कि इसी बीच करैत सर्प ने डस लिया। जिससे मौत हो गई।