सिमडेगा: कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों को दी राहत
मंगलवार को 3 बजे कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाडी ने प्रभावित गांव पहुंचे, जहां 25–30 हाथियों के आने से केरिया पंचायत के कई घर और अनाज क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर मदद का भरोसा दिया, मोबिल, जूट बोरा, टॉर्च व फटाके वितरित किए और हाथियों से बचाव के उपाय भी बताए। विधायक ने वन विभाग से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।