सिमडेगा: त्योहारी सीजन में सिमडेगा प्रशासन सख्त, खाद्य सुरक्षा के लिए सघन छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए
मंगलवार को शाम 4 बजे सिमडेगा में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी की टीम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए सघन छापेमारी की। होटल दुर्गा और साहा मिष्ठान भंडार से पनीर व खोआ के नमूने लिए गए। अन्य दुकानों से भी मिठाई के नमूने संग्रह कर जांच हेतु भेजे गए। रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।