सिमडेगा: डीसी कंचन सिंह ने पब्लिक ऐप से जनता से किया सीधा संवाद, खाद्य सुरक्षा पर दिया संदेश
मंगलवार को शाम 5 बजे सिमडेगा में उपायुक्त कंचन सिंह ने पब्लिक ऐप के माध्यम से सीधे जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य सुरक्षा और नागरिक जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खराब या एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री बर्दाश्त नहीं होगी। लोग केवल शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही सेवन करें।