सिमडेगा: सिमडेगा-रांची NH 143 पर ट्रक फंसने से 18 घंटे लगा जाम, शाम तक खुला रास्ता
सिमडेगा-रांची एनएच 143 पर सोमवार रात 10 बजे कोलेबिरा देव नदी मोड़ के पास भारी ट्रक गड्ढे में फंसकर खराब हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मंगलवार दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया, लेकिन बारिश से फिसलन रही। ट्रक ठीक होने के बाद मंगलवार शाम 5 बजे यातायात बहाल हुआ।