खरगोन में गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित अभा संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर अतिथी समाजसेविका सरिता बाफना, प्राचार्य अन्नु भाई पटेल ने जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को नकद राशि और प्रमाण- पत्र के साथपुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।