खरगोन में यूथ कांग्रेस के चुनाव अब गति पकडऩे लगे है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर रविवार को शहर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें संभागीय चुनाव प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला महासचिव पदों के लिए ऑनलाईन चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।