गावां: 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी जयंती
Gawan, Giridih | Apr 12, 2026 गावां ब्लॉक मोड़ पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी रविदास महासभा के अध्यक्ष मोहन रविदास ने दी है। बताया कि आदमकद डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण रविदास महासभा सह अनुसूचित जाति जागृति संघ गावां के बैनर तले 14 अप्रैल को किया जाएगा।