घाघरा: घाघरा हाइ स्कूल मैदान में विकास भारती बिशुनपुर द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग
Ghaghra, Gumla | Oct 15, 2025 विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में घाघरा हाई स्कूल मैदान में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विकास भारती के सचिव सह पद्मश्री अशोक भगत,पूर्व सांसद समीर उरांव,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।