घाघरा: घाघरा बीडीओ ने आदर पंचायत के पंचायत सचिवालय, विद्यालय, आंगनबाड़ी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया
Ghaghra, Gumla | Oct 14, 2025 घागरा प्रखंड के 18 पंचायत में चल रहे आयुष्मान कार्ड शिविर अंतर्गत आदर पंचायत सचिवालय का बीडीओ दिनेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस क्रम में कर्मियों और लाभुकों से जानकारी ली।साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की बात कही। इसके बाद आंगनवाड़ी आयुष्मान हेल्थ सेंटर और विद्यालय का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति देखा.