जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने बाढ़ से प्रभावित गोबराही दियारा का स्वयं दौरा कर लोगों की परेशानी को देखा और समझा
कटिहार ,10 सितंबर 2026 गुरुवार।
*आज दिनांक 10 सितंबर 2020 को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने उफनती गंगा को नाव से पार कर गोबराही दियारा में राहत कार्यों की समीक्षा की और सामुदायिक रसोई की गुणवत्ता जाँची* .
कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी पार स्थित अत्यंत दुर्गम गोबराही दियारा इलाके में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी खुद पहुंचे।
गुरुवार सुबह करीब दस बजे जिला पदाधिकारी अधिकारियों के भारी काफिले के साथ खेरिया घाट पहुंचे और वहां से एक बड़ी देशी नाव पर सवार होकर उफनती गंगा को पार करते हुए गोबराही दियारा के लिए रवाना हुए।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी की नाव के साथ राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की तीन आधुनिक मोटरबोट लगातार एस्कॉर्ट करती रहीं।
*नाव से पहुंचे प्रशासनिक अमले के साथ मेडिकल टीम भी मौजूद*
*खेरिया घाट से गंगा की तेज लहरों के बीच जलयात्रा करते हुए जिलाधिकारी गोबराही दुर्गा स्थान टोला पहुंचे* .
*बाढ़ जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए डीएम ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की एक विशेष मेडिकल टीम को भी अपने साथ नाव में शामिल किया*
*. प्रशासन का यह दौरा पूरी तरह जमीनी हकीकत परखने और अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया* .
*दुर्गा स्थान टोला और घाट टोला में राहत कार्यों की समीक्षा*
गोबराही दियारा मुख्य रूप से कुरसेला प्रखंड की पूर्वी और दक्षिणी मुरादपुर पंचायत का अभिन्न हिस्सा है। गंगा नदी के उस पार बसे होने के कारण भौगोलिक रूप से यहां प्रशासनिक मदद और राहत सामग्री पहुंचाना हमेशा एक कठिन चुनौती रही है।
*जिलाधिकारी ने दुर्गा स्थान टोला और घाट टोला का सघन भ्रमण कर जलमग्न बस्तियों, विस्थापित परिवारों और पशुचारे की उपलब्धता का प्रत्यक्ष जायजा लिया.*
*उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को हर जरूरी सहायता त्वरित गति से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए* .
*सामुदायिक रसोई के खाने की गुणवत्ता की जांच*
निरीक्षण के क्रम में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने गोबराही में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सरकारी सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) का औचक मुआयना किया.
उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और राशन सामग्री के भंडारण को बारीकी से परखा. डीएम ने रसोई प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि शरणार्थियों और बच्चों को समय पर शुद्ध व पौष्टिक गर्म भोजन मिलना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*सरकारी नाव मिलने की जगी उम्मीद, पीड़ितों में उत्साह*
*जिलाधिकारी के स्वयं उफनती नदी पार कर दियारा पहुंचने से बाढ़ से घिरे सैकड़ों परिवारों में उम्मीद की किरण जगी है.*
भौगोलिक कठिनाइयों को देखते हुए प्रशासन द्वारा गोबराही दियारा के लिए नियमित रूप से गंगा में बड़ी सरकारी नौकाएं तैनात की जाएगी, ताकि दियारा वासियों को मुख्य भू भाग तक आवागमन, सुरक्षित निकासी और राशन ढुलाई में सुगमता हो सके।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
3 views | Katihar, Bihar | Sep 10, 2026