जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जिले में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति एवं चलाए जा रहे हैं राहत कार्यों के बारे में विस्तार से प्रेस- कॉन्फ्रेंस में मीडिय कर्मी गण को जानकारी दी।*
कटिहार,10 सितंबर 2026 गुरुवार।
विगत दिनों से कटिहार जिला अंतर्गत गंगा, कोसी, बरांडी एवं कारीकोसी नदियों के जल स्तर में वृद्धि के फलस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। वर्तमान में कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, मनिहारी, मनसाही तथा समेली अंचलों के अन्तर्गत कुल 53 ग्राम पंचायत के 455 गाँव एवं 03 नगर पंचायत के 33 वार्डों के कुल-7,18,627 आबादी के बाढ़ प्रभावित होने की सूचना अबतक प्राप्त हुई है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, कटिहार के द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है। प्रमुख बाढ़ राहत एवं बचाव व्यवस्थाएँ निम्नांकित है:-
*संचालित कराये जा रहे नावों की व्यवस्थाः-*
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं आवश्यक सामग्रियों की आवाजाही हेतु कुल 125 नावों का परिचालन किया जा रहा है। अंचलवार संचालित नावों की संख्या निम्नांकित है :-
बरारी में 33 नाव,
कुर्सेला में 24 नाव,
कोढ़ा में 03 नाव,
मनिहारी में 34 नाव,
मनसाही में 04 नाव,
अमदाबाद में 16 नाव,
प्राणपुर में 09 नाव,
फलका में 02 नाव।
*सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम से भोजन की व्यवस्था* -
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के विस्थापितों एवं जलमग्न घरों में रह रहे परिवारों के लिए अबतक बरारी अंचल अन्तर्गत 70 रसोई केन्द्र में 223403, कुर्सेला अंचल अन्तर्गत 60 रसोई केन्द्र में 92680, मनिहारी अंचल अन्तर्गत 88 रसोई केन्द्र में 170231, अमदाबाद अंचल अन्तर्गत 80 रसोई केन्द्र में 270155 तथा मनसाही अंचल अन्तर्गत 06 रसोई केन्द्र में 7901, कुल 304 सामुदायिक रसोई केन्द्रों के माध्यम से 764370 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को भोजन कराया गया है।
इसके अतिरिक्त बाढ़ से प्रभावित नये क्षेत्रों के प्रभावित / विस्थापित परिवारों के लिए आज से कुर्सेला में 8, मनिहारी में 11, अमदाबाद में 12 तथा समेली में 18, कुल 49 नये अतिरिक्त सामुदायिक रसोई केन्द्रों का प्रारम्भ किया जा रहा है।
*संचालित मानव चिकित्सा शिविर-*
बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों के प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के निमित्त अबतक बरारी अन्तर्गत 32, अमदाबाद अन्तर्गत 22, कुर्सेला अन्तर्गत 26, मनिहारी अन्तर्गत 31, समेली अन्तर्गत 02 कुल संचालित 113 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अबतक लगभग 8678 व्यक्तियों का ईलाज किया जा चुका है। साथ ही कुल 50 किग्रा० ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं कुल 3084 हैलोजेन टैबलेट का वितरण किया गया है। इसके अलावे आज बरारी में 01, कुर्सेला में 01, मनिहारी में 01 तथा अमदाबाद में 01, कुल 04 बोट एम्बुलेन्स संचालित है।
*पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुचारा की व्यवस्था* -
बाढ़ प्रभावित पशुओं के उपचार हेतु बरारी अन्तर्गत मोहनाचाँदपुर एवं उत्तरी भंडारतल कुर्सेला अन्तर्गत कमलाकान्ही, मनिहारी अन्तर्गत बघार तथा अमदाबाद अन्तर्गत जियामारी बांध बेलगच्छी कुल 05 पशु चिकित्सा शिविर संचालित कर पशु चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। मनसाही अन्तर्गत मोबाईल भेटनरी यूनिट द्वारा 18 पशुओं का ईलाज किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से अबतक कुल 1851 पशुओं का इलाज किया गया।
इसके आलावे वैसे सभी स्थल जहाँ लोग बाढ़ से विस्थापित होकर अपने मवेशी के साथ आ गए है ऐसे स्थानों पर यथा बरारी अन्तर्गत 58.40 क्वींटल, कुर्सेला अन्तर्गत 102.00 क्वींटल, मनिहारी अन्तर्गत 52.90 क्वींटल तथा अमदाबाद अन्तर्गत 28.30 क्वींटल अबतक कुल 241.60 क्वींटल (गेंहूँ का भूसा) वितरण किया जा चुका है।
*पॉलीथीन शीट्स वितरित -*
बाढ़ से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के बीच आवश्यकतानुसार पॉलीथीन शीट्स का वितरण कार्य लगातार जारी है। अंचलवार आँकड़ा इस प्रकार बरारी अन्तर्गत 5800, कुर्सेला अन्तर्गत में 4360, मनिहारी अन्तर्गत 6950, अमदाबाद अन्तर्गत 7000 एवं मनसाही अन्तर्गत 1755, अबतक कुल 25,865 नग पॉलीथीन शीटस प्रभावितों के बीच वितरित कया जा चुका है।
*पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था*
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कटिहार के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। अबतक कुल 119 चापाकल एवं 105 शौचालय अधिष्ठापन किया जा चुका है।
*जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC* ) -
जिलान्तर्गत किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी त्वरित सूचना संग्रहण, समन्वयन एवं सहायता हेतु जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC) - सह-नियंत्रण कक्ष 24 X 7 के आधार पर पालीवार कार्यरत है। प्राप्त सूचना/ शिकायत / जानकारी के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जा रहा है एवं पजी भी संधारित है :-
दूरभाष संख्या: 06452-239025, 239026, 242400
ईमेल आई०डी० : deoc-katihar@bihar.gov.in
*जिला प्रशासन, कटिहार की अपील* -
बाढ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करे तथा किसी प्रकार की आपदा संबंधी सूचना अथवा आवश्यकता होने पर तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC)- सह-नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्यों का विस्तार किया जा रहा है।
*** "आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी" ***
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #katihar
2 views | Katihar, Bihar | Sep 10, 2026