पनागर: आजाद चौक में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फूलों की दुकान में घुसी, दुकान संचालक घायल
गोराबजार थानांतर्गत आजाद चौक में गुरुवार सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार कार का कोहराम देखने को मिला।जहा एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए फूलों की दुकान में कार घुसेड़ दी।वही दुकान में बैठे संजू राव कार की चपेट में आने से घायल हो गए।वही घायल को ईलाज के लिए भर्ती किया गया।जहा मौके पर पहुचीं पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लेते हुए कार जब्त की।