मंडला: किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
Mandla, Mandla | Jul 25, 2026 जिला किसान कांग्रेस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को दो बजे प्रशासन के माध्यम से सरकार को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान लगातार परेशान हो रहे हैं और खेती-किसानी संकट में है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी में गड़बडिय़ों के बाद अब धान की खेती भी प्रभावित है।