गोह: दरधा गांव में मारपीट मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय भेजा गया
गोह पुलिस ने मारपीट मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दरधा गांव निवासी नन्दलाल पासवान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इसी के आलोक में गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।