Public App Logo
अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, CM सुक्खू और जयराम ठाकुर ने किया याद शिमला के रिज मैदान पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने हिमाचल और देश के विकास में अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव था और वे मनाली स्थित अपने आवास पर समय बिताने आते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते थे और आज पूरा देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी को सच्चा जननायक बताते हुए कहा कि हिमाचल के लिए अटल टनल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने अटल जी को पत्रकार, कवि और जननायक के रूप में याद किया। #AtalBihariVajpayee #AtalBihariVajpayeeJi #DeathAnniversary #SukhvinderSinghSukhu #JairamThakur #HimachalNews #PoliticalNews #Shimla #HimachalPradesh - Himachal Pradesh News