मुंगेर: मुंगेर में प्रेम विवाह के तीन मामले सामने आए, वीडियो जारी कर परिजनों से परेशान न करने की अपील
Munger, Munger | Oct 28, 2026 जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवतियों के प्रेमियों के साथ घर छोड़कर शादी करने के मामले सामने आए हैं। वीडियो जारी कर बरियारपुर के विजयनगर अंतिल रामटोल की प्रीति कुमारी, मुंगेर की शिवानी कुमारी और हेमजापुर थाना क्षेत्र के झौआबिहार की मधु कुमारी ने अपनी मर्जी से शादी करने का दावा किया है। युवतियों ने परिजनों से उन्हें और उनके पतियों को परेशान नहीं करने