छतरपुर के प्रसिद्ध जलविहार मेले से अब मेले के रंग नहीं, बल्कि विवादों के रुझान सामने आ रहे हैं। परिवार के साथ मेला घूमने पहुंच रहे लोगों के साथ पार्किंग में मारपीट की जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंगकर्मी कुछ लोगों के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। मेला घूमने आने वाले लोग जहां मनोरंजन और खुशियां तलाशने पहुंचते हैं, वहीं पार्किंग में इस तरह की घटनाएं सामने आना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।आखिर पार्किंग के नाम पर लोगों के साथ दबंगई क्यों क्या मेले में आने वाले परिवारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी की नहीं है अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर