सहजनवा: पिपरौली ब्लॉक परिसर में सरकारी आवास को लेकर विवाद, बीडीओ ने पुलिसकर्मियों पर लगाया अवैध कब्जे का आरोप
गोरखपुर के पिपरौली विकास खंड कार्यालय परिसर में सरकारी आवासों को लेकर ब्लॉक प्रशासन और गीडा पुलिस आमने-सामने आ गई है। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि गीडा थाने की महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य स्टाफ सरकारी आवासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं।