जमुई: इंदपे में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Dec 9, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से दो लोग तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति यानि कुल तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर टाउन थाना में आवेदन दिया है।