जमुई: मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना नदी घाट से पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किए जब्त
Jamui, Jamui | Dec 9, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना नदी घाट से पुलिस ने सोमवार की सुबह 8 बजे अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि एसपी चंद्रप्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध बालू तस्करों द्वारा बालू की तस्कर की जा रही है। सूचना के बाद छापेमारी अभियान चलाया गया था।