जमुई: हरनाहा से दो दिन पहले गायब हुए 6 वर्षीय बच्चे का नहीं चल सका पता, पीड़ित पिता ने समाहरणालय में SP को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Dec 9, 2024 हरनाहा स्थित घर के पास से 7 दिसंबर शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे गायब हुए संजय साव के 6 वर्षीय पुत्र शिवराज उर्फ शिबू का सोमवार की दोपहर 3:30 बजे तक कुछ पता नहीं चल सका है। मामले में पीड़ित पिता संजय साव ने एसपी चंद्रप्रकाश को आवेदन देकर पुत्र के बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने पड़ोसी पर पुत्र के अपहरण करने की आशंका जताई है।