जमुई: कटिहार में आदिवासी बैद्यनाथ उरांव की हत्या के विरोध में भाकपा माले ने अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन किया
Jamui, Jamui | Dec 9, 2024 कटिहार में आदिवासी बैद्यनाथ उरांव की हत्या के विरोध में सोमवार की दोपहर 1 बजे भाकपा माले ने अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपी गोबिंद सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है। वही भाकपा माले नेता वासुदेव राय ने बताया कि कटिहार जिले के पिंडा में भाजपा संरक्षित दबंग अपराधी गोबिंद सिंह के द्वारा आदिवासी सिकमी बटाईदार बैद्यनाथ उरांव की हत्या की गई।