जमुई: धोवघट में दबंग ने मासूम को कुदाल से काटा, अब केस नहीं उठाने पर दूसरे बेटे की हत्या की दे रहा धमकी, एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Dec 9, 2024 धोवघट गांव में पहले दबंग पड़ोसी ने पुरानी रंजिश को लेकर एक 5 वर्षीय मासूम को कुदाल से काटकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। अब केस नहीं उठाने पर मृतक की मां को उसके दूसरे बेटे की हत्या करने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर सोमवार की दोपहर 1 बजे पीड़िता धोवघट निवासी शिखा देवी ने एक आवेदन एसपी चंद्रप्रकाश को देते हुए सुरक्षा कि गुहार लगाई है।