करछना: देहली गांव के सामने निर्माणाधीन पुलिया से फिसलकर नदी में गिरने से एक युवक डूबा, तलाश जारी
करछना थाना क्षेत्र के देहली गांव के सामने रविवार दोपहर के वक्त निर्माणाधीन पुलिया से फिसल कर एक युवक उफनाई नदी में गिर गया और वह डूब गया। जिसे देख लोगों में हड़कंप मच गया धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में डूबे युवक का तलाश किया जा रहा है।