करछना: बेंदो गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गेहूं लादकर जा रहा ट्रैक्टर धान के खेत में पलटा,बाल- बाल बचा चालक
मामला यमुनानगर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेंदों गांव के पास का है,जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं लादकर जा रहा था,अचानक बाइक सवार सामने आ गया,जिसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया,गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ,जबकि ट्रैक्टर पलटने से गेहूं धान के खेत में फैल गया,हालांकि इस घटना में ट्रैक्टर का चालक बाल - बाल बचा है।