करछना: ब्लॉक करछना सभागार में हंगामा के बीच संपन्न हुआ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक पुलिस फोर्स रही तैनात
शुक्रवार को करछना ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सरोज कमलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने टेंडर में अनियमिता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बीडीओ ने सदन की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करने का अपील किया। सभागार में मौजूद सदस्यों से कार्य योजना में सम्मिलित किए जाने हेतु कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया।