करछना: बेंदौं गांव के सामने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए गेहूं लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलटा मचा हड़काम
करछना थाना क्षेत्र के बेंदौ गांव के सामने शुक्रवार शाम पांच बजे बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां मार्ग के बगल पहले से खड़े बाइक सवार को गेहूं लदा ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर व बाइक चालक बाल बाल बच गए। वही ट्रैक्टर पर लदा गेहूं धान के खेत में बिखर गया।