करछना: भडे़वरा बाजार के पास चलती हुई बाइक से गिरकर एक युवक हुआ घायल
करछना थाना के भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत भडे़वरा बाजार के पास चलती हुई बाइक से गिरकर एक युवा घायल हो गया। घटना के बाद आसपास की जुटी भीड़ ने फोन के माध्यम से स्थानिक पुलिस के साथ एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना उपचार के लिए भेज दिया गया। हालांकि घायल युवक को होश में आने के बाद ही नाम पता स्पष्ट हो पाएगा।