कोंडागांव: मतदाता अभिनंदन समारोह के तहत कोंडागांव ऑडिटोरियम में हुआ भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, सांसद व विधायक रहे मौजूद
जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़ेकनेरा मार्ग पर स्थित ऑडिटोरियम भवन में 9 जुलाई को मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, समस्त मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आगामी चुनाव, पालिका व पंचायत चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया गया।