कोंडागांव: जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 11 जुलाई को महाअभियान चलाकर गांव-गांव में लगाए जाएंगे शिविर, कलेक्टर ने दिए निर्देश
विभिन्न गंभीर बीमारियों के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 11 जुलाई को जिले में महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गांव-गांव में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आयुष्मान कार्ड बनाने का यह महा अभियान इसलिए चलाया जा रहा है।