बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटों में रोको टोको अभियान के दौरान 20 अभियुक्त गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 16, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटो में 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 3, शराब के सेवन में 14, शराब के साथ 1, व अन्य मामलों में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें 2 लाख 79 हजार 500 रूपए जुर्माना वसुला गया।