किरीबुरू थाना क्षेत्र के मिलन चौक में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कालू करूआ को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था।