नौगढ़: अमदहा खेत में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग की गई
नौगढ़ के अमदहा गांव में खेत में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बुधवार दोपहर 03 बजे ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और आसपास के इलाकों में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों के साथ ही पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है।