जहानाबाद: उंटा में आरोपी के घर पर इश्तहार चिपकाने गई पुलिस को मिली भारी मात्रा में अर्धनिर्मित व 50 लीटर महुआ शराब,घर किया गया सील
जहानाबाद के उंटा इलाके में एक फरार चल रहे आरोपी मिथुन मांझी के घर जब नगर थाने की पुलिस इश्तहार चिपकाने पहुंची तो घर में शराब कि मौजूदगी पाकर चौंक गई और वरीय पदाधिकारियों को इस बात कि सूचना दी। SDPO राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में करवाई करते हुए घर को सील कर दिया गया है और आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।