जहानाबाद: बाला पर धुरिया गांव के पास हुए हादसे में घायल दोनों मां-बेटे की स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच किया गया रेफर
रविवार की सुबह जहानाबाद के बाला पर धुरिया गांव के पास एक काफी दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घटना के शिकार हुए थे। इस हादसे में पिता की मौत हो गई थी और मां व पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल से पटना PMCH रेफर कर दिया है।