जहानाबाद: इलिमपुर गांव में पइन में बाइक समेत पलटने से एक व्यक्ति का टूटा पैर
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत इलिमपुर गांव में पइन में बाइक समेत पलटी मारने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक पैर टूटने की बात बताई। घायल व्यक्ति का नाम अकलु बिंद है जो घटना के वक्त अपने बाइक पर सवार होकर खेत में काम करने जा रहा था इसी दरम्यान यह घटना घटी।