गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम क्षेत्र में दो युवकों ने 'भगवान श्री राम' और 'आंबेडकर' पर की अभद्र टिप्पणी, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नन्दग्राम पुलिस ने दो व्यक्तियों को आपसी बातचीत के दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसके प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने के मामले में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।