गाज़ियाबाद: घुकना में असमाजिक तत्वों ने खंडित की बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति, मौके पर लगा लोगों का जमावड़ा, पुलिस जांच में जुटी
थाना नंदग्राम क्षेत्र के घुकना में असमाजिक तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित कर दी, जिसके बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और पुलिस को सूचना दी गई। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और नई मूर्ति लगाई जा रही है।