गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़, लोहिया नगर में एडीसीपी क्राइम ने की प्रेस वार्ता
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को लोनी से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर 8 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद राय ने लोहिया नगर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह गैंग घरों की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।