गाज़ियाबाद: नंदग्राम थाना क्षेत्र के घुकना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को किया गया क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
थाना नंदग्राम इलाके के घुकना में बुधवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। सुबह जब लोग घुकना के इस मूर्ति स्थल पर पहुंचे तब उन्हें यह मूर्ति क्षतिग्रस्त दिखी। थोड़ी ही देर में काफी लोग यहां इकट्ठे हो गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।