गाज़ियाबाद: नंदग्राम पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को टेंपो स्टैंड से किया गिरफ्तार, चोरी किए ₹13500 बरामद
बीती 4 दिसंबर 2023 को अज्ञात चोरों द्वारा घर से लगभग ₹15000 की चोरी करने का मुकदमा थाना नंदग्राम पर दर्ज किया गया था, जिसके बाद नंदग्राम पुलिस ने 3 अभियुक्तों को टेंपो स्टैंड से गिरफ्तार किया है और उनके पास से ₹13500 बरामद किए है। इन तीनों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।